ऋषिकेश : अनिता ममगांंई ने पुष्प अर्पित कर दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि…

ऋषिकेश : योगनगरी में शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। जिला भारतीय जनता पार्टी मंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर अनिता ममगांंई ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार प्रासंगिक हैं। सबको उनपर अमल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वे प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक थे। वे सदैव हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे। उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उनका जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया।

राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा, “एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में पंडित दीन दयाल वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी थी। वो राजनीति आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर राम किशन अग्रवाल , कपिल गुप्ता, नवल कपूर, चेतन शर्मा, देवदत्त शर्मा, विजय बडोनी, राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, बिजेंद्र मोगा, महेशानंद, विवेक गोस्वामी, संदीप शास्त्री, मदन कोठारी, कमला गुनसोला, अनिता प्रधान, प्रिया ढकाल, राजेश कुमार पार्षद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button