Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition लॉन्च ,10 नवंबर से शुरू होगी बिक्री, मिलेगा रेसिंग कार जैसा लुक
Realme ने Aston Martin के साथ मिलकर लिमिटेड एडिशन GT 8 Pro पेश किया है। इसका रेसिंग-प्रेरित डिजाइन 10 नवंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने हाल ही में अपनी Realme GT 8 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल हैं। इसी सीरीज के तहत कंपनी ने Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Limited Edition भी पेश किया है, जिसकी बिक्री चीन में 10 नवंबर से शुरू होगी। यह Realme और लक्ज़री स्पोर्ट्स कार निर्माता Aston Martin के बीच दूसरा कोलेब्रेशन है। इससे पहले कंपनी ने इस साल की शुरुआत में GT 7 Aston Martin F1 Edition लॉन्च किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन का डिजाइन GT 8 Pro जैसा ही है, लेकिन इसमें Aston Martin F1 टीम से प्रेरित कुछ खास एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। फोन को Aston Martin की पहचान वाले Green कलर में पेश किया गया है, जिसमें सिल्वर विंग वाला लोगो और डुअल-विंग एयरोडायनैमिक टेक्सचर रियर पैनल पर दिया गया है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition के पैकेज में एक कस्टम गिफ्ट बॉक्स, Aston Martin लोगो वाला फोन केस और रेसिंग शेप का SIM इजेक्टर पिन शामिल है। फोन में F1 थीम पर आधारित एनिमेशन, वॉलपेपर और GT मोड के साथ कस्टमाइज्ड UI दिया गया है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच QHD+ BOE Q10+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और R1 डिस्प्ले चिप मौजूद है। कैमरे के लिए फोन में 50MP+50MP+200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि 7,000mAh बैटरी 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।



