रांची : धोनी की बेटी जीवा को मिली अभद्र धमकी मामले में एफआईआर दर्ज

रांची। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को सोशल मीडिया पर अभद्र धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ रांची पुलिस ने रातू थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने वाला गुजरात के कच्छ ज़िले का रहने वाला है। रांची के तकनीकी शाखा के मदद से उसे गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस ने गुजरात पुलिस से किया संपर्क कर आरोपित व्यक्ति की पूरी जानकारी मुहैया कराई थी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने अविलंब कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर कर लिया हैं। रांची पुलिस की एक टीम गुजरात रवाना हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को बेटी जीवा पर अभद्र टिप्पणी के बाद धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। महेंद्र सिंह धोनी के रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया के फार्म हाउस और अरगोड़ा क्षेत्र स्थित हरमू आवास की भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई थी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा को लेकर अभद्र धमकी दी गयी थी। सुरक्षा को लेकर धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई थी। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम में अकाउंट पर यह धमकी मिली दी गयी थी। इसके बाद रांची सहित पूरे देश में लोगों में आक्रोश था।
चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में धोनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न होने से सोशल मीडिया पर दी जा रही धमकियों से रांची के प्रशंसकों में आक्रोश है। इसी कड़ी में झारखंड के युवा क्रिकेटर सत्यम राय के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अल्बर्ट एक्का चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की।

Related Articles

Back to top button