रामपुर : 2021 तक पूरा होगा पक्के पुल का शिलान्यास , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान

रामपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यूडी के 98 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास ओर लोकार्पण किया। साथ कि 40 करोड़ की लागत से बनने वाले लालपुर के पुल के रुके कार्य को पुनः प्रारंभ किया। ये पुल सपा सरकार मे तोड़ दिया गया था। पुल बनना शुरू हुआ तो सपा सरकार गिर गई। तबसे पुल रुका हुआ था। अब फिर पुल बनना शुरू हो जाएगा।

रामपुर में केशव प्रसाद मौर्या उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब व्यक्ति हितों को ध्यान में रखकर के कोई सरकार कार्य करती है तो उनकी सज़ा जनता को कितने दिनों तक भुगतनी पड़ती है।लेकिन जब समाज के लिए कार्य किया जाता है तो वो कष्ट कैसे दूर हो उनके लिए आज हमने शरुवात की है। ओर हमारा प्रयास होगा कि अस्थाई पुल 30 सितंबर तक ओर पक्का पुल दिसंबर 2021 बन कर तैयार हो जाएगा।

उप चुनाव के उम्मीदवार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उम्मीदवार जो भी हो कमल का पुल ही खिलेगा।

उप चुनाव नजदीक आते ही पुल का कार्य शुरू करने के सवाल पर केशव बोले कि ये विचार मन मे लाना ठीक नही है। ये जनता के हित में कार्य किया गया है। इसे चुनाव से जोड़कर नही देखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button