राष्ट्रपति के दौरे पर बारिश की दीवार, झारखंड में बिगड़े हालात

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार शाम अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर से रांची पहुंचे। रविवार को उनका बिशुनपुर (गुमला) दौरा रद्द कर दिया गया। शनिवार देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी पत्र में अपरिहार्य कारणों से इस दौरे करने की जानकारी दी। इसके साथ ही उनका देवघर दौरा भी रद्द हो गया। रांची के डीसी राय महिमापत रे ने इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति रविवार को पत्नी सविता कोविंद संग दे‌वघर में बाबा बैद्यनाथ जाने वाले थे। सोमवार को राष्ट्रपति रांवी विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के बाद रविवार रात लौट आएँगे।

देवघर दौरा रद्द होने को लेकर कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति का दौरा बारिश के कारण रद्द किया गया है। इसके पहले भारी बारिश की वजह से उनका गुमला दौरा भी स्‍थगित कर दिया गया था। देवघर में वे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाने वाले थे। उनका मंदिर परिसर में भ्रमण का भी कार्यक्रम था। अब वे राजभवन में ही विश्राम करेंगे। सोमवार को राष्ट्रपति राजधानी रांची में रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे सीधे एयरपोर्ट जाएंगे, जहां से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

राजभवन में मिला भव्य स्वागत

बता दें कि शनिवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रांची पहुंचे थे। यहाँ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व राज्यपाल के प्रधान सचिव सतेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को राजभवन तक छोड़ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, डीजीपी केएन चौबे, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता भी आए थे। इसके बाद राष्‍ट्रपति राजभवन में न्यायाधीशों के साथ हाई टी में शामिल हुए। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एचसी मिश्रा सहित अन्य न्यायाधीशों ने उनका स्‍वागत किया। मौके पर उनकी पत्नी, राज्यपाल तथा कई न्यायाधीशों की पत्नियां भी उपस्थित थीं।

दर्जनों न्यायाधीश हुए शामिल

उनके स्वागत में झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एचसी मिश्र के साथ कई न्ययाधीश मौजूद थे। इनमे न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह, न्यायमूर्ति एस चंद्रशेखर, न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता के साथ तकरीबन 10 और न्ययाधीध शामिल थे। सभी न्यायाधीश अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button