जनता की मांग पर देश को फिर दिखाई जाएगी रामायण, प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी जानकारी

अब लौट आए वह पुराने दिन जब रामायण शुरू होती थी तो लोग परिवार में सबके साथ बैठकर उसे देखते थे। रामायण और महाभारत पहले शनिवार और रविवार के दिन आया करती थी। जब जब यह कार्यक्रम टीवी पर आया करते थे तो उस समय सड़कें खाली हो जाती थी। सभी लोग अपने अपने घरों में रामायण देख रहे होते थे। वह समय अब वापस आ चुका है। जी हां देश के पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जनता की मांग पर शनिवार के दिन अब रामायण दिखाई जाएगी।

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि “जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा ।”

बता दें कि रामायण कल से देखी जा सकती है। दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर इसका प्रसारण किया जाएगा। जनता लगातार मांग कर रही थी कि लोग घरों में बैठे बैठे बोर हो जाते हैं। क्यों ना फिर एक बार लोगों को घरों में रामायण दिखाई जाए। इस पर केंद्र सरकार ने फैसला लेते हुए शनिवार से फिर एक बार रामायण शुरू करने का फैसला कर लिया है।

Related Articles

Back to top button