लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 801.04 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार आज तीसरे दिन भी बढ़त के साथ खुला है। आज सेंसेक्स 801.04 अंक ऊपर और निफ्टी 307.65 अंको पर खुले हैं। इस समय सेंसेक्स 935.84 अंक ऊपर 30882.61 पर और निफ्टी 340.8 किलो पॉइंट ऊपर 8982.25 पर इस समय कारोबार कर रहा है। वहीं गुरुवार को बाजारों में शेयर मार्केट में भारी बढ़त देखने को मिली थी। ट्रेडिंग के दौरान बाजार में 15 अंक का उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 1410.99 अंक या 4.94% की बढ़त के साथ 29946.7 साल पर और निफ्टी ने 323.60 अंक या 3.89% की बढ़त के साथ 8641.45 पर कारोबार खत्म किया।

डाउ जोंस, नैस्डैक और एसएंडपी में भी रही तेजी
गुरुवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 6.38 फीसदी की बढ़त के साथ 1,351.62 अंक ऊपर 22,552.20 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 5.60 फीसदी बढ़त के साथ 413.24 अंक ऊपर 7,797.54 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 6.24 फीसदी बढ़त के साथ 154.51 पॉइंट ऊपर चढ़कर 2,630.07 पर बंद हुए। फ्रांस के CAC 40 2.51 फीसदी बढ़त के साथ 4,543.58 अंको पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button