तो आरएसएस में होते महात्मा गांधी! बीजेपी के सांसद ने कह दी यह बड़ी बात

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गाँधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर आज महात्मा गांधी ज़िंदा होते तो वो भी RSS में होते। उन्होंने कहा कि गांधी के नाम और चित्र का इस्तेमाल करने वाले ही गांधी के विचारों के खिलाफ हैं। RSS गांधी विचारधारा का सबसे बड़ा अनुयायी है।

महात्मा गाँधी की 150वी जयंती पर राकेश सिन्हा ने RSS को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर आज महात्मा गांधी ज़िंदा होते तो वो भी RSS में होते। वहीँ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने एक लेख में कहा कि संघ की शाखाओं में हर सुबह महापुरुषों की परंपरा का स्मरण करने की प्रथा है। 1963 में गांधी जी का भी नाम इसमें जुड़ा। वर्तमान में इसे ‘एकात्मता स्तोत्र’ कहते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रतिदिन प्रातःकाल एकात्मता स्तोत्र में गांधीजी के नाम का उच्चारण करते हैं। बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक राकेश सिन्हा को संघ मामलों का जानकार माना जाता है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जीवनी सहित संघ पर कई किताबें लख चुके हैं।

सोनिया गाँधी ने बनाया आरएसएस को निशाना

150वीं गांधी जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पदयात्रा के समापन पर RSS पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आज RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है। हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं। सोनिया ने कहा कि गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button