भारत-चीन झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों का बलिदान नहीं भूलेगा ये देश : राजनाथ सिंह

भारत और चीन के बीच झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। हालांकि इस झड़प में सूत्रों के हवाले से खबर है कि चीन के भी 43 जवान हताहत हुए हैं और उनका एक कमांडिंग अफसर भी इस झड़प में मारा गया है। हालांकि अभी तक चीन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत सिंह झड़प पर पहला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि गलवान घाटी में सेना के जवानों ने अपना फर्ज निभाते वक्त जान दे दी, देश उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘..गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अपना फर्ज निभाते हुए देश के लिए जान दे दी। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति वह सांत्वना प्रकट करते हैं, देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें अपने देश के जवानों पर गर्व है।

शहीद जवानों की खबर के बाद से ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत अन्य सेना के अफसरों से बात की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा मामलों की बैठक में भी राजनाथ ने हिस्सा लिया

Related Articles

Back to top button