रायपुर : तालाब किनारे बोरे में बंद मिला युवक का शव मिली

रायपुर। राजधानी रायपुर के बीच स्थित बूढ़ापारा तालाब में शुक्रवार देर रात बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और पुरानी बस्ती थाना की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोरों से बोरी को बाहर निकालकर देखा तो उसमें एक युवक की रस्सी से बंधी हुई लाश निकली।मामले में पुलिस ने शाहरुख व उसके एक हरयाणवी दोस्त को हिरासत में लिया है।

मृतक के आंख के पास और घुटने समेत शरीर पर कई गहरे चोट के निशान मिले। मृतक के परिजन काफी देर बाद मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान कादरबाड़ा गुरुनानक चौक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज खान उम्र 30 से 35 साल के रूप में की। परिजनों के मुताबिक मृतक 3 दिन से लापता था। मृतक आशिक कादर उर्फ फिरोज प्रापर्टी डिलिंग का काम करता था।मामले में पुलिस ने शाहरुख व उसके एक हरयाणवी दोस्त को हिरासत में लिया है। मृतक के घर में मिली बोरी पर बने लोगो से हत्या की गुत्थी सुलझी। पुलिस ने बताया कि एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में मृतक का हाथ पैर रस्सी और साड़ी के टुकड़े से बंधा मिला, जिसके गले, दाहिने आंख, सिर तथा बाएं पैर के घुटने के पास चोट के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक शेख आशिक कादर की दो पत्नी है। मृतक की दूसरी पत्नी को शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह महिला पूर्व में चाकूबाजी के अपराधों में भी संलिप्त रह चुकी है। मृतक के घर पर फर्नीचर का काम चल रहा था। इसी दौरान घर पर काम करने वाला हरयाणवी वेल्डर बची हुई खाली बोरियों को मृतक की दूसरी पत्नी के घर पर ले जाकर रखता था व इस हरियाणवी वेल्डर को भी मृतक के सौतेले बेटे शाहरुख ने ही मृतक के घर काम पर लगवाया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि कादर तीन दिनों से लापता था। अब तक हत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button