फरीदाबाद के एक होटल में विकास दुबे को ढूंढने गई पुलिस, विकास दुबे नहीं लेकिन साथी हुआ गिरफ्तार : सूत्र

हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में विकास दुबे के छुपे होने का इनपुट मिला था। जिसके आधार पर फरीदाबाद पुलिस ने वहां पर रेड की। लेकिन वहां विकास दुबे नहीं मिला। मगर फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी को जरूर गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब पुलिस को आशंका है कि वहां विकास दुबे भी मौजूद था।

ऐसे में अब यूपी एटीएस की एक टीम फरीदाबाद भी रवाना हो चुकी है। उनको शक है कि मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे फरीदाबाद में कहीं छुपा है। फरीदाबाद के बड़खल चौक पर बने ओयो गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की टीम में करीब 30 से 35 जवान और अधिकारी सादा वर्दी में मौजूद थे। गेस्ट हाउस पर छापे के दौरान पुलिस ने वहां से विकास दुबे के एक साथी को पकड़ा हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ कहने के लिए तैयार ही नहीं है।

फरीदाबाद में दिल्ली मथुरा हाईवे के किनारे बड़खल चौक पर एक ओयो गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर कांड का मोस्ट वांटेड विकास दुबे का एक साथ ही वहां छिपा बैठा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उस होटल पर छापेमारी कर दी। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक 30 से 35 संख्या में पुलिस के जवान वहां मौजूद थे और उन्होंने सादा वर्दी पहन रखी थी। कुछ देर रुकने के बाद वहां से पुलिस दल निकल गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि वहां पर फायरिंग भी की गई थी हालांकि इस बात की पूरी पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की 40 टीमें मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे के पीछे पड़ी है। हालांकि अब तक विकास दुबे का कुछ अता पता ही नहीं चला है। 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने के बाद मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे छिपा हुआ है और पुलिस जोरों शोरों से उसको पकड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन क्रिमिनल अभी तक पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर दी है उसका घर भी गिरा दिया। बावजूद इसके विकास दुबे अब तक सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button