मोदी कर रहे हैं देश को बर्बाद ! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना

राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस पूरे लॉकडाउन और अब अनलॉक के समय पर राहुल गांधी ने तरह-तरह की वीडियो और ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी नोटबंदी, जीएसटी, कोरोनावायरस और देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हैं। ऐसे में फिर एक बार राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अब एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी का ट्वीट कुछ इस प्रकार है :

 

मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं।

1. नोटबंदी
2. GST
3. कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था
4. अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सत्यानाश

उनके पूँजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा।

यही नहीं इस ट्वीट में राहुल गांधी ने मीडिया पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने लिखा है कि उनके पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है यह भ्रम जल्द ही टूटेगा। इसी पोस्ट पर एक और लिंक पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि सरकार ने संसदीय समिति को बताया है कि कोरोना के चलते 10 करोड़ नौकरियां खतरे में है।

हालांकि देश में लॉक डाउन होने से बहुत से लोगों का रोजगार छूटा है। खासकर वह लोग जो कि श्रमिक वर्ग के हैं। जो श्रम का काम कर रहे हैं। हर सेक्टर में बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत सी कंपनियां बंद भी हुई है। हालांकि मोदी सरकार लगातार कई नई स्कीम ला रही है। मोदी सरकार की तरफ से नारा दिया जा रहा है आत्मनिर्भर भारत का। जिसमें लोगों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जैसे राज्यों में श्रमिकों को नौकरियां भी दी जा रही हैं। रोजगार के लिए जो लोग भटक रहे हैं उनकी मदद की जा रही है हालांकि बहुत से लोगों की उन्हें इससे ज्यादा मदद नहीं मिल पा रही है। स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है। हरियाणा में भी यह योजना चलाई गई है।

Related Articles

Back to top button