अब मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड, मराठी सिनेमा में शोक की लहर

साल 2020 अभिनेताओं के लिए अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले के बाद अब मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि आशुतोष 32 साल के थे तब उन्होंने यह कदम उठाया है और आत्महत्या कर ली है। कथित तौर पर आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दी है।

बता दें कि पुलिस के मुताबिक आशुतोष का शव नांदेड़ स्थित उनके बंगले में लटका हुआ मिला। आशुतोष एक महीने पहले नांदेड़ आए थे। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में आशुतोष के निधन से शोक की लहर है। हर कोई उनकी मौत से बेहद परेशान हो चुका है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आशुतोष ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

आशुतोष एक बेहतरीन एक्टर माने जाते थे। वह शादीशुदा भी थे। उनकी शादी फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख से हुई थी। 21 जनवरी 2016 को मयूरी और आशुतोष ने शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों बहुत अच्छी थी। नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में उनका बंगला भी था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही दोनों अपने घर आए थे।

वही आशुतोष इंडस्ट्री के अंदर काफी चर्चित एक्टर में से एक थे। वह बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते थे Ecchar Tharla Pakka नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

Related Articles

Back to top button