ड्रामा ओवर! राहुल गाँधी ही रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष इन शर्तो के साथ !

बीजेपी की लोकसभा में बड़ी जीत से कांग्रेस बिखरती हुई नज़र आ रही है | राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़ गए हैं और उनको मनाने के लिए पार्टी के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सुरजेवाला आज उनसे मिलने पहुंचे | वहीँ सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी से कहा गया है कि अभी पार्टी को नए विकल्प नहीं मिल रहे हैं | राहुल को कहा गया है कि आप पार्टी में जो मर्जी बदलाव करें, जैसे चाहे पार्टी चलाएं | सूत्रों ने दावा किया है कि कार्यप्रणाली में बदलाव की कुछ शर्तों के साथ राहुल अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे | राहुल गाँधी ने कांग्रेस को फिलहाल 1 महीने का समय दिया हुआ है | उन्होंने कहा है कि 1 महीने में कोई नया अध्यक्ष ढूंढ लो | राहुल गाँधी फिलहाल कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे | वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, प्रियंका गांधी की कई दौर की मीटिंग के बाद इस बात पर सहमति बनी है | प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट जैसे बड़े नेता आज राहुल गाँधी से मिलने पहुंचे |

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने राहुल गाँधी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया | लेकिन राहुल गाँधी अभी भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं | लोकसभा चुनाव में मात्र 52 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस के नेता लगातार इस्तीफे दे रहे है | कई प्रदेश अध्यक्ष अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं जिनमे राज बब्बर और अशोक चव्हाण बड़े नेता शामिल है | पंजाब, यूपी, असम, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है |

वर्किंग कमेटी की बैठक में जब राहुल ने इस्तीफे की पेशकश की तो हर कोई हैरान था, लेकिन सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अहमद पटेल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने राहुल को समझाया और उन्हें इस पर विचार करने को कहा | राहुल गाँधी चाहते है कि गांधी परिवार से अलग कोई अध्यक्ष बने जिसके बाद भी राहुल कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे |

Related Articles

Back to top button