कांग्रेस में इस्तीफे की बारिश, राजबब्बर के बाद गिरा ये बड़ा विकेट!

बीजपी की लोकसभा में प्रचंड जीत के बाद लगातार एक के बाद एक विपक्षी नेता इस्तीफा दे रहे है। कांग्रेस अध्य्क्ष राहुल गाँधी अपना इस्तीफा देने पर अड़े हुए है। पहले उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर ने इस्तीफा दिया। अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी है।

अशोक चव्हाण ने कहा ट्वीट कर कहा कि मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। अब कांग्रेस अध्य्क्ष राहुल गांधी पर निर्भर करता है कि वह जो भी फेरबदल और बदलाव करना चाहते हैं, वह कर सकते है।मैं इस पर फैसला लेने के लिए उन्हें पूरी तरह से अधिकृत करता हूं। मैं जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात करूंगा। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा,  “राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत की है। हालांकि राज्य में कांग्रेस ने वांछित नतीजे हासिल नहीं किए हैं। मैं महाराष्ट्र में पार्टी की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।”

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आगे कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने सिर्फ एक ही सीट जीती। चंद्रपुर लोकसभा सीट से काग्रेस के सुरेश धनोड़कर ने बाजी मारी। जबकि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 41 पर जीत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button