बड़ी ख़बर : हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गाँधी और प्रियंका को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में आवाज़ें उठ रही हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए थे। दोनों का कहना है कि वो पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने जा रहे है। लेकिन तमाम नियमो की वजह से एक्सप्रेस वे के पास राहुल और प्रियंका गाँधी को रोक लिया गया है। साथ ही दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें डिटेन कर लिया है।

दिल्ली से कुछ दूरी पर डीएनडी पर दोनों नेता पैदल चल कर वहा से रवाना हो रहे थे। जब वह ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ हाथा पाई भी हो गई है।

आपको बता दें कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है और वहा पर धारा 144 भी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button