मिन्स्क के केन्द्रीय जिले में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर किया हमला

मिन्स्क। बेलारूस की राजधानी मिन्स्क के केन्द्रीय जिले में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सुरक्षा वाहनों पर पत्थर भी फेंके। मिन्स्क पुलिस के अध्यक्ष इवान कुब्राकोव ने यह जानकारी दी है।

कुब्राकोव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मिन्स्क के केन्द्रीय जिले में हमला कर दिया। इन लोगों ने सुरक्षा वाहनों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की। लगभग 120 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दो पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं।

Related Articles

Back to top button