कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोधी एस्टेट में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित आवास खाली किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार द्वारा आवंटित आवास को अब खाली कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यह आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया था जिसके बाद आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह आवास खाली किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा आवाज पर लंबे समय से रह रही थी। इसके बाद अब लंबे समय बाद यह आवाज प्रियंका गांधी को खाली करना पड़ा है। बता दें कि दिल्ली स्थित लोधी एस्‍टेट वाले सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया गया था। इससे पहले बीते वर्ष सरकार ने गांधी परिवार से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा वापस ले ली थी।

वहीं केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि सुरक्षा कवर को रद्द करने के परिणामस्वरूप, प्रियंका गांधी सरकारी आवास की हकदार नहीं हैं। प्रियंका गांधी से एक अगस्त से पहले आवास को खाली करने के लिए कहा गया था। ऐसे में अब 1 अगस्त से पहले ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह आवास खाली कर दिया है। वही खबरें यह भी है कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रह सकती हैं।

Related Articles

Back to top button