यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी की गाडी को फिर रोका, जानिए क्यों

कांग्रेस पार्टी आज स्थापना दिवस मना रही है | वहीँ आज प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर थी | स्थापना दिवस के मौके पर आज कांग्रेस ने पूरे देशभर में “देश बचाओ, संविधान बचाओ” पर मार्च किया था | कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं थी | लेकिन लखनऊ पुलिस ने 1090 चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया | जिसके बाद प्रियंका गांधी पैदल जाने लगीं और रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि उसी दौरान पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी भी की |

लेकिन कुछ समय बाद प्रियंका गांधी को दारापुरी के परिवार से मिलने की इजाजत मिल गई | जिस वक्त प्रियंका गांधी को रोका गया था तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें सड़क पर रोकने का कोई मतलब नहीं है | यह एसपीजी का नहीं बल्कि यूपी पुलिस का मुद्दा है |”

दारापुरी के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने “मैं आई और परिवार के सदस्यों से मिली | मिस्टर दारापुरी को हिरासत में लिए जाने पर उन लोगों को धक्का लगा है, वे बहुत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे हैं |

Related Articles

Back to top button