गुवाहाटी से राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया इस गलत भाषा का इस्तेमाल !

आज कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है | जिसमे कांग्रेस ने आज पूरे देश में देश बचाओ, संविधान बचाओ” मार्च निकला है | वहीँ इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी गुवाहाटी में मौजूद हैं | राहुल गाँधी ने इस दौरान गुवाहाटी में एक जन रैली की | जिसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित भी किया | इस दौरान उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है | गुवाहाटी में राहुल गाँधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “हम बीजेपी को और आरएसएस को असम के इतिहास, भाषा और संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे |”

इसके बाद उन्होंने आगे कहा की “असम को नागपुर नहीं चलाएगा | असम को आरएसएस के ये चड्डी वाले नहीं चलाएंगे | असम को असम की जनता चलाएगी |”

Related Articles

Back to top button