13 वर्ष की उम्र में Priyanka Gandhi को हुआ था राबर्ट वाड्रा से प्यार

देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में पैदा हुई प्रियंका गांधी आज राजनीति की राहों पर हैं।

  • कड़ी सुरक्षा में प्रियंका पली-बढ़ीं।
  • इस दौरान न तो वो किसी से ज्‍यादा दोस्‍ती कर सकी और न ही ज्‍यादा किसी से घुल-मिल सकी।
  • उनकी जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आए, जब सबसे करीबी भी एक-एक करके दूर होते चले गए।

Priyanka Gandhi से जुड़ी कुछ खास बातेंः

  • तो प्रियंका गांधी और और रॉबर्ट वाड्रा की प्रेम कहानी की शुरुआत कहां से हुई?
  • इसका जवाब है स्कूल से।
  • राजीव और संजय गांधी की स्कूली पढ़ाई प्रतिष्ठित दून स्कूल से हुई थी।
  • राजीव प्रियंका को भी वहीं भेजना चाहते थे।
  • काफी फुसलाने के बाद भी प्रियंका इसके लिए तैयार नहीं हुईं।
  • जब भी राजीव उनसे बोर्डिंग स्कूल जाने के लिए कहते, उनका जवाब होता कि मेरे जाने के बाद मेरे पपी का ख्याल कौन रखेगा।
  • आखिरकार उन्हें दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश स्कूल में दाखिल दिलवा दिया गया।
  • रॉबर्ट वाड्रा और उनकी बहन मिशेल भी इसी स्कूल में पढ़ते थे।
  • मिशेल प्रियंका की क्लास्स्मेट और अच्छी दोस्त हुआ करती थीं।
  • उन्ही के जरिए रॉबर्ट प्रियंका से मिले।
  • इस समय प्रियंका की उम्र महज 13 साल थी। देखते ही देखते दोनों दोस्त हो गए।
  • राॅबर्ट को प्रियंका की सादगी ने बेहद आकर्षित किया।
  • तब से ही दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे।

यह भी पढ़ेंः स्वामी Vivekanand की जयंती पर कौन-2 मना रहा है युवा दिवस

  • रॉबर्ट वाड्रा का परिवार पीतल और आर्टिफिशल ज्वैलरी के बिजनेस में था।
  • रॉबर्ट अक्सर प्रियंका को खास ज्वैलरी तोहफे में दिया करते थे।
  • धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई।
  • प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी।
  • दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और ये अहसास दोस्ती के बाद प्यार में बदल गया।
  • रॉबर्ट वाड्रा अक्सर प्रियंका के घर आते-जाते रहते थे।
  • रॉबर्ट उस वक्त प्रियंका के भाई राहुल गांधी के अच्छे दोस्त बन गए थे।
  • राजनीति में सक्रिय प्रियंका गांधी की लव लाइफ भी बेहद दिलचस्प रही है।
  • उनका विवाह देश के बड़े बिजनेसमैन रॉबर्ड वाड्रा से हुआ है।

Priyanka की हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई शादी

  • दोनों ने 18 फरवरी, 1997 को शादी की थी और आज इन्हें एक साथ रहते करीब 24 साल हो चुके हैं।
  • प्रियंका ने भी अपने पिता राजीव गांधी की तरह ही लव मैरिज की थी।
  • कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी।
  • रॉबर्ट वाड्रा का जन्म 18 अप्रैल 1969 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में हुआ था।
  • मुरादाबाद पीतल के काम के लिए प्रसिद्ध है।
  • वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा भी पीतल व्यवसायी थे।
  • रॉबर्ट वाड्रा का संबंध पाकिस्तान के सियालकोट से भी है।
  • दोनों की शादी मां सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर हिंदू रीति-रिवाजों से हुई।
  • 18 फरवरी 1997 को 10 जनपथ के लिविंग हॉल में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा दूल्हा-दुल्हन बने खड़े थे।
  • उनके बाएं तरफ लाल रंग की साड़ी में सोनिया गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर मौजूद थी।
  • दाहिने तरफ गुलाबी रंग का साफा लगाए राहुल गांधी खड़े थे।
  • प्रियंका ने सुनहरी-गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी।
  • इस साड़ी को पहनने वाली वो अपने खानदान की तीसरी पीढ़ी थीं।
  • 26 मार्च 1942 के रोज जब इंदिरा और फ़िरोज़ की शादी हुई थी, नेहरू जेल में थे।
  • देश के बड़े कांग्रेसी नेता की बेटी का किसी और धर्म के लड़के के साथ विवाह करना हंगामाखेज खबर थी।
  • नेहरु भी इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. आखिरकार महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के बाद वो इस शादी के लिए तैयार हुए।
  • उन्होंने जेल से इंदिरा के लिए सुनहरी-गुलाबी साड़ी बुनकर भेजी. इसी साड़ी में इंदिरा ने फ़िरोज़ से शादी की।
  • राजीव और सोनिया की शादी के वक़्त इंदिरा ने यह साड़ी सोनिया को पहनाई।
  • अब यही साड़ी प्रियंका गांधी पहनकर खड़ी थीं।
  • प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे भी हैं- मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा।
  • पूरा परिवार गुड़गांव में साथ रहता है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button