फ़िल्म प्रमोट करने के लिए भारत पहुंची प्रियंका, पति को आई याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को रिलीज होने में केवल 20 दिन बचे हैं। इस फिल्म का कुछ दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए प्रियंका मुंबई आ गई हैं। हाल ही में प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

आपको बता दें कि प्रियंका के भारत वापस आते ही उनके पति निक को उनकी याद आने लगी है। सोशल मीडिया पर निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह प्रियंका से वीडियो कॉल करते हुए नजर आए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस अपने प्रशंसकों से मिलते हुई दिखाई दे रहे हैं। निक के हाथ में फोन है जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा से वीडियो कॉल करते हुए स्पॉट हुए। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- कि ‘निक जोनस पत्नी प्रियंका को यहां जो भी हो रहा है वह दिखा रहे हैं।’

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

इस वक्त जोनस ब्रदर्स टूर पर हैं। इसी दौरान निक प्रियंका से वीडियो कॉल करते दिखाई दिए। इस वीडियो को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि निक प्रियंका चोपड़ा को बहुत मिस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म का कुछ दिन पहले ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में प्रीमियर हुआ था।

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और शोनाली बोस पहुंचे थे। प्रियंका ने एक खास नोट भी लिखा था, साथ ही ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। प्रियंका ने लिखा था कि ‘एक खास शाम खास लोगों के साथ, यह ना भुलाने वाला यादगार अनुभव रहा। अदिति और नरेन अपनी कहानी का मुझे हिस्सा बनाने के लिए और विश्वास करने के लिए शुक्रिया।’

Related Articles

Back to top button