राष्ट्रीपति द्रौपदी मुर्मू के लिए बयान के कारण कांग्रेस फसी सवालों के घेरे में 

राष्ट्रीपति द्रौपदी मुर्मू के लिए बयान के कारण कांग्रेस फसी सवालों के घेरे में 

 

देश के राष्ट्रीपति द्रौपदी मुर्मू से संबंधित कांग्रेस के नेता उदित राज ने कहा कि “किसी भी देश को ऐसा राष्ट्रपति नहीं मिलना चाहिए” इसके कारण भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर सिधा निशाना साधते हुए कहा की यह आदिवासी विरोधी मानसिकता है ।

इस पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की “राष्ट्रपति मुर्मू के लिए कांग्रेस के नेता उदित राज के द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द बहुत ही चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है ।” देश के राष्ट्रपति का अपमान करना बहुत ही शर्मनाक है लेकिन कांग्रेस के द्वारा किए गए इस तरह के शब्द पहली बार नहीं है पहले भी कांग्रेस के नेता इस तरह की वाणी का प्रयोग करते नजर आए है ।

 

संबित पात्रा के साथ भाजपा के ही शहजाद पूनावाला ने कहा की कांग्रेस बहुत ही निचले स्तर पर पहुंच गई है । साथ में शहजाद पूनावाला ने एक प्रशन्न उठाया की “क्या इस तरह से कांग्रेस आदिवासी समाज के इस अपमान का समर्थन करती है?” इसके साथ यह भी कहा की क्या कांग्रेस भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अस्वीकार्य भाषा का उपयोग करते है

कांग्रेस के उदित राज को किस आयोग ने नोटिस भेजा ?

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कांग्रेस के नेता उदित राज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में कहे गए बयान के कारण एक नोटिस भेजा गया है जिसमें आयोग ने उदित राज से माफी मांगने को भी कहा गया है ।

Related Articles

Back to top button