UP: “मैं हिन्दू हूँ.. भाई ने घर को मजार बना दिया”, मौलाना के पास भेजता.. बहन ने हाथ जोड़कर मांगी मदद

प्रयागराज की 21 वर्षीय युवती रीतिका कुशवाहा ने अपने बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि भाई जब से एक महिला को घर लाया है, तभी से उसका व्यवहार बदल गया। अब वह टोपी पहनता है, नमाज़ पढ़ता है और परिवार पर भी मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव डालता है।

रीतिका ने आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन राधिका इस मानसिक और धार्मिक दबाव को सहन नहीं कर सकी और 29 मई 2024 को उसकी मौत हो गई। अब वही सब उसके साथ भी दोहराया जा रहा है।

भाई की शादी के बाद बदल गया घर का माहौल

रीतिका प्रयागराज के कैंट थाना इलाके के राजापुर उचवागढ़ी मोहल्ले की रहने वाली है। पिता की मौत और मां की मानसिक बीमारी के बाद परिवार की जिम्मेदारी बड़े भाई राहुल कुशवाहा पर थी। लेकिन मई 2023 में वह अपने दोस्त एजाज की पत्नी रूबिया को घर ले आया। इसके बाद से परिवार का माहौल पूरी तरह बदल गया।

“भाई नमाज़ पढ़ता है, मजार जाता है”

रीतिका ने बताया कि उसका भाई अब पूरी तरह मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने लगा है। घर, रसोई और पूजा स्थल को भी बदल दिया गया। विरोध करने पर छोटी बहन राधिका को मौलाना के पास ले जाया गया और एक साल बाद उसकी मौत हो गई। अब वही दबाव उस पर डाला जा रहा है।

“मौलाना से जबरन मिलवाता है”

रीतिका का आरोप है कि उसका भाई उसे जबरन मौलानाओं से मिलवाता है, दुआ-ताबीज पहनने पर मजबूर करता है और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता है। विरोध करने पर वह और उसकी तथाकथित “भाभी” रूबिया मारपीट करते हैं।

मां और बहनों पर अत्याचार

रीतिका की बड़ी बहन कंचन कुशवाहा का कहना है कि राहुल पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का रहा है। 2021 में दारागंज इलाके की बमबाजी की घटना में वह शामिल था और जेल भी गया था। जेल से बाहर आने के बाद एजाज और उसके परिवार से नज़दीकी बढ़ी और एजाज की पत्नी रूबिया को घर ले आया। अब पूरा घर मजार बन चुका है और बाकी परिवार को भी दबाव झेलना पड़ रहा है।

पड़ोसियों का बयान

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि राहुल अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसके घर पर आए दिन संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं। हालांकि कैमरे पर कोई खुलकर सामने नहीं आया।

पुलिस की कार्रवाई

कैंट थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि राहुल कुशवाहा हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ चोरी, बमबाजी, राहजनी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि रीतिका ने 29 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था। जांच में उत्पीड़न की पुष्टि हुई है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button