डॉक्टर दोस्त की पत्नी को हर महीने रुपए, नैनीताल की ट्रिप.. BJP नेता की हत्या में नए खुलासे! तस्वीरें आईं सामने

प्रयागराज – BJP नेता रणधीर सिंह यादव की हत्या के मामले में चौंकाने वाले फैक्ट सामने आए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रणधीर का अपनी ही दोस्त की पत्नी अंजली से लव अफेयर था। अंजली, हत्या के मुख्य आरोपी डॉ. उदय यादव की पत्नी है। पुलिस को बैंक अकाउंट की जांच में पता चला कि रणधीर हर महीने अंजली को पैसे ट्रांसफर करता था। यही वजह इस खौफनाक हत्याकांड की जड़ बनी।


कैसे शुरू हुई दोस्ती और अफेयर?

करीब 8 साल पहले डॉ. उदय और रणधीर सिंह यादव की दोस्ती हुई थी। लेकिन 3 साल पहले उदय की पत्नी अंजली का झुकाव रणधीर की तरफ हो गया। रणधीर की शानदार लाइफस्टाइल और नेतागिरी वाले ठाठ ने अंजली को आकर्षित किया। स्कॉर्पियो, कारों का काफिला और राजनीतिक रुतबा – अंजली इसी जिंदगी का सपना देखती थी, जो उसे अपने पति से नहीं मिल पा रही थी।


बैंक ट्रांजैक्शन ने खोला राज़

पुलिस जांच में सामने आया कि रणधीर हर महीने अंजली के अकाउंट में फिक्स रकम भेजता था। यह रकम अंजली अपने खर्च और लग्जरी शौकों पर खर्च करती थी। यही रिश्ता डॉ. उदय की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल ले आया।


नैनीताल ट्रिप बनी दुश्मनी की वजह

20 जून को रणधीर, उदय और अंजली साथ में नैनीताल ट्रिप पर गए। 11 दिन तक चले इस सफर में उदय ने अपनी पत्नी और रणधीर के बीच गहरे संबंधों को साफ-साफ देख लिया। अंजली और रणधीर की नज़दीकियों ने उदय को तोड़ दिया और उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।


पत्नी की मौत और गहरा शक

1 जुलाई को लौटने के बाद उदय और अंजली के बीच झगड़ा हुआ। 2 जुलाई को उदय ने पत्नी को पीटा। इसके बाद 11 जुलाई को अंजली की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस को शक है कि उदय ने पत्नी की हत्या की। हालांकि उसने अंतिम संस्कार और तेरहवीं तक सारे कर्मकांड पूरे किए।


कॉन्ट्रैक्ट पर हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, उदय ने रणधीर की हत्या के लिए 50 हजार रुपये में कॉन्ट्रैक्ट दिया था। योजना थी कि रणधीर की लाश को रेलवे ट्रैक पर डालकर उसका सिर कुचल दिया जाए, ताकि हादसा लगे। हालांकि उदय मौके पर मौजूद रहा और बाद में शव वहीं छोड़ दिया।


CCTV फुटेज और सबूत

22 अगस्त की रात का CCTV सामने आया है, जिसमें रणधीर अपनी स्कॉर्पियो में राम सिंह के साथ दिख रहा है। यह वही रात है जब उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी रवि पासी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डॉ. उदय अभी फरार है।


पुलिस की तलाश जारी

पुलिस की टीमें UP के कई जिलों में डॉ. उदय की तलाश कर रही हैं। वह रणधीर का मोबाइल अपने साथ लेकर गया है, जो 10 दिन से स्विच ऑफ है। सूत्रों के मुताबिक, उदय हत्या के बाद कानपुर में रिश्तेदारों के घर भी गया था।

Related Articles

Back to top button