बड़ी खबर: यूपी में पादरी ने महिला सिपाहियों के कलावे कटवाए, बाइबिल पढ़वाई और कहा.. फिर चौंकाने वाला खुलासा!

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक बड़े धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया है। शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर में चल रहे इस नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब दो महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पीड़ित बनकर धर्मसभा में शामिल हुईं। वहां उनसे कलावा कटवाया गया और बाइबिल पढ़ने के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
शाहगंज के केदार नगर में चल रहा था धर्मांतरण
पुलिस जांच में सामने आया कि केदार नगर निवासी राजकुमार लालवानी अपने घर में हर रविवार विशेष सभा करता था। इस दौरान लोगों को बुलाकर बाइबिल पढ़वाई जाती थी और उनसे हिंदू प्रतीकों जैसे कलावा, सिंदूर, बिछुए और मूर्तियां हटाने के लिए कहा जाता था।
सभा में शामिल होने वाले ज्यादातर लोग गरीब और बीमार तबके से थे। चमत्कार और इलाज के नाम पर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगलाया जाता था।
स्पेन और दुबई से जुड़ा था नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के तार विदेशों से भी जुड़े थे। हर रविवार की सभा में स्पेन और दुबई से लोग जूम मीटिंग के जरिए ऑनलाइन जुड़ते थे और धर्मांतरण के लिए प्रभावित करते थे। आरोप है कि इन्हें “बेहतर जिंदगी और सरकारी नौकरी” का लालच भी दिया जाता था।
महिला पुलिसकर्मियों ने जुटाए सबूत
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने एक महीने तक गुप्त जांच की। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों को धर्मसभा में भेजा गया, जहां उनके साथ भी कलावा कटवाकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने सबूत इकट्ठा करने के बाद घर में छापा मारा और 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार लालवानी, अनूप कुमार, कमल कुंडलानी, जयकुमार, अरुण और तीन महिलाएं शामिल हैं।
आरोपी राजकुमार का कबूलनामा
पुलिस पूछताछ में राजकुमार ने कबूल किया कि वह मुंबई में चार साल पहले धर्मांतरण कर ईसाई बना और खुद को “पास्टर” कहने लगा। आगरा आकर उसने टीम बनाई और रविवार को विशेष पूजा आयोजित करने लगा।
उसने स्वीकार किया कि लोगों को मूर्तियां हटाने, कलावा और सिंदूर काटने के लिए कहा जाता था और दावा किया जाता था कि इससे खुशहाली आएगी।
यूट्यूब चैनल से करता था प्रचार
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजकुमार का अपना यूट्यूब चैनल “Church of God Agra” है। इस पर रविवार की सभाओं के वीडियो अपलोड किए जाते थे। चैनल के जरिए भी धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा था।
मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि केदार नगर में लगातार धर्मसभा आयोजित की जा रही है और गरीब-बीमार लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के आदेश पर जांच शुरू हुई और अब पूरा गिरोह पकड़ में आ गया।
आगे की जांच जारी
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गिरोह की विदेश से फंडिंग और नेटवर्किंग की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस काम में और कौन-कौन शामिल है।



