नीलकंठ ट्रैक पर रास्ता भटके तीन पर्यटकों को पुलिस ने खोजा

जोशीमठ। नीलकंठ ट्रैक पर रास्ता भटक गए तीन पर्यटकों को बदरीनाथ पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। तीनों सकुशल हैं। यह जानकारी बदरीनाथ के थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि बीती रात्रि करीब दस बजे सूचना मिली थी कि नीलकंठ पर्वत की ओर ट्रैक पर गए तीन पर्यटक वापस नही लौटे है। इस पर तत्काल पुलिस टीम को भेजा गया। टीम ने बदरीनाथ से 12 किलोमीटर ट्रैक की दूरी तय कर रात्रि 12 बजे तीनों को खोज लिया और सकुशल बदरीनाथ पंहुचाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों पर्यटक शुक्रवार सुबह दस बजे नीलकंठ ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए निकले थे। वापसी में अंधेरा होने के कारण वे रास्ता भटक गए थे। रेस्क्यू किए गए तीनों पर्यटकों में दो शाहदरा (दिल्ली) व एक देवप्रयाग के निवासी हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस टीम मे उप निरीक्षक गगन मैठाणी, कांस्टेबल चंन्दन नागरकोटी व प्रमोद कुमार शामिल थे।

Related Articles

Back to top button