मोस्टवांटेड विकास दुबे के बिठूर स्थित आवास को पुलिस ने उसकी ही जेसीबी से गिराया, विकास दुबे की तलाश जारी

कल (शनिवार) कानपुर पुलिस हिस्ट्रीशीटर मोस्ट वांटेड विकास दुबे को गिरफ्तार करने पहुंची तो पुलिस वालों पर विकास दुबे के गुंडों ने हमला कर दिया। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ऐसे में हिस्ट्रीशीटर मोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाश जोरों शोरों पर की जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास को गिराने का फैसला लिया है। जिसके बाद कानपुर स्थित यह घर गिराया जा रहा है। घर गिराने के लिए विकास दुबे की ही जेसीबी इस्तेमाल की जा रही है।

बता दें कि ये वही जेसीबी है जिससे पुलिस की टीम को एक साजिश के तहत रोका गया था। इसके अलावा प्रशासन, विकास दुबे की सारी पॉपर्टी को अटैच करने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन उसकी सभी संपत्तियों की जांच करेगा। साथ ही सभी बैंक अकाउंट्स भी सीज किए जाएंगे। विकास दुबे को तलाशने के लिए पुलिस जोरों शोरों से तलाशी कर रही है। खबर है कि इसके लिए पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। जिसे जल्द से जल्द इस मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पकड़ा जा सके जिसने साजिश के तहत आठ पुलिसकर्मी शहीद कर दिए थे।

जिन इलाकों में पुलिस दबिश कर रही है, इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके। विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है।

वहीं विकास दुबे की मोबाइल डिटेल भी खंगाली जा रही है। हालांकि पुलिस ने उनकी मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है जिनसे इस समय पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने उन सभी लोगों को हिरासत में लिया है जिन्होंने पिछले 24 घंटे में विकास दुबे से बात की थी। खबरों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि विकास से बात करने वाले लोगों में कुछ पुलिस वालों के नंबर भी हैं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि जब पुलिस की टीम विकास दुबे से पूछताछ के लिए निकली थी तो किसी ने फोन कर इस बात की जानकारी पहले ही दे रही थी।

Related Articles

Back to top button