कानपुर गोलीकांड में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई चौबेपुर के SHO विनय तिवारी को शक के आधार पर किया सस्पेंड

कानपुर में गोली कांड मामले पर अब कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जब कल कानपुर पुलिस के 8 अफसरों पर मोस्ट वांटेड विकास दुबे के गुंडों ने गोलियां चला दी थी तो इस हादसे में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे की तलाश में जुट गई है। ऐसे में कहा जा रहा था कि विकास दुबे को पहले से ही खबर दे दी गई थी कि वहां पर पुलिस आने वाली है। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

बता दें कि पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि पुलिस से ही जुड़े कुछ अफसरों ने अपराधी विकास दुबे को पुलिस रेड कि पहले से ही सूचना दे दी थी। जिसके बाद इस मामले पर पुलिस तेजी से जांच करने लगी थी। पुलिस की जांच में चौबेपुर के थानाध्यक्ष और कुछ दूसरे सिपाहियों का नाम आया था। वही विनय तिवारी चौबेपुर के थाना अध्यक्ष हैं जिनको सस्पेंड कर दिया गया है। थानाध्यक्ष विनय तिवारी को इसी जानकारी को आधार बनाकर कार्रवाई की गई। पुलिस को शक है कि विनय तिवारी नहीं गैंगस्टर विकास दुबे को उसके घर में रेड की सूचना दे दी थी।

Related Articles

Back to top button