राजू गोली को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,12 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

आगरा पुलिस ने राजीव शर्मा उर्फ राजू गोली को गिरफ्तार किया है। राजीव शर्मा उर्फ राजू के ऊपर वाहनों को ऑन डिमांड कर चोरी करने का आरोप है, साथ ही में उसके ऊपर 50 हजार की इनामी भी घोषित है। ऑन डिमांड कर चोरी गैंग के मास्टरमाइंड को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। गोली के साथ उसका अहम साथी नंदू भी पकड़ा गया है। आपको बता दे की गोली करीब पुलिस से डेढ़ साल से बच रहा था। पुलिस के मुताबिक राजू गोली पर चोरी के एक हजार से अधिक मामले दर्ज है। वह चोरी कर के वाहनों को बेचता था। आगरा से ही चोरी की हुई 30 वाहनों को उसने अलग-अलग राज्यों में उसने बेचा है।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि राजू गोली मूल रूप से सदर के सैनिक नगर का रहने वाला है। वह लखनऊ के सरस्वती नगर में रह करता था। पुलिस से बचने के लिए उसमे बिहार में शरण ले थी। राजू के ऊपर करीब 45 मुकदमे दर्ज हैं। राजू गोली को बिहार के बेतिया में हरि वाटिका चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। राजू पीछले 15 साल से चोरी के वाहन की बिक्री कर रहा है। एक हजार से अधिक गाड़ियां बेच चुका है।

Related Articles

Back to top button