Saharanpur में मोर और कबूतर के मरने से क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दहशत

सहारनपुर(saharanpur) मे बर्ड फ्लू के दस्तक की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

कई कबूतरों व कोयल की मौत के बाद अब एक राष्ट्रीय पक्षी मोर भी मृत अवस्था में पाया गया है।

जिसके बाद वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया।

पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों द्वारा मोर का पोस्टमार्टम कराया गया।

हालांकि विभाग इन सब मौतों को ठंड से होना मान रहा है।

सहारनपुर में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर दहशत में हैं क्षेत्र के लोग- 

आपको बता दे कि बेहट कस्बे के बैंक ऑफ इंडिया के पास तीन चार कबूतर मृत अवस्था में पाए गए थे।

सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम वहां पहुंची लेकिन उससे पहले ही मृत कबूतरों को आवारा कुत्ते उठा ले गए थे।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, दो पक्षियों के मृत पाये जाने से लोगों में फैला दहशत

इसके अलावा एक पेड़ पर भी कोयल मृत अवस्था में मिली थी।

मोर के पाेस्टमॉर्टम में बर्ड फ्लू की नहीं हुई पुष्टि

डॉक्टरों ने ठण्ड लगने को मोर की मौत को बताया कारण-

जिसका विभाग द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर भी मृत अवस्था में पाया गया।

ग्रामीणों को आशंका है कि मोर की मौत बर्ड फ्लू के चलते हुई है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर के शव को पशु चिकित्सालय भिजवाया।

जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि मोर की मौत ठंड के कारण हुई है।

इनमें बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए।

बहरहाल जो भी हो लगातार हो रही पक्षों की मौत से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button