आंखों के रंग से कैसे पता करें व्यक्ति का स्वभाव, जानने के लिए पूरा पढ़े

हर इंसान की आंखों का रंग अलग प्रकार का होता है। हमारी आंखें हमारे बारे में कई ऐसे राज बताती हैं जिसको शायद हम भी नहीं जानते होंगे।

आंखों के रंग से कैसे पता करें व्यक्ति का स्वभाव, जानने के लिए पूरा पढ़े

हर इंसान की आंखों का रंग अलग प्रकार का होता है। हमारी आंखें हमारे बारे में कई ऐसे राज बताती हैं जिसको शायद हम भी नहीं जानते होंगे। कहा जाता है की आंखों को पढ़कर इंसान के बारे में पता लगाया जा सकता है | आंखों से किसी की प्रेम भावना, जाति, चरित्र, कला, मनोभाव आदि का पता लगाया जा सकता है। आंखों से ही व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है।

– भूरे रंग की आंखें

• भूरी रंग की आंखों वाले लोग पैदाइशी लीडर होते हैं। उनकी ये अच्छी क्वालिटी उन्हें बहुत सफलता हासिल करवाती है। उनमें कॉन्फिडेंट की कोई कमी नही होती है। लोग इनके ऊपर विश्वास रखते हैं और यह लोग किसी पर निर्भर नहीं रहते। ऐसे लोग बहुत दयालु व्यक्तित्व के होते हैं और सबकी मदद करना पसंद करते हैं।

ये किसी भी चीज को पाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और जिंदगी के लिए प्रैक्टिकल सोच रखते हैं। ऐसे लोग बहुत जल्दी किसी के भी दोस्त बन जाते है और नए रिश्ते में प्रवेश करते हैं, लेकिन यह लोग इतनी आसानी से किसी पे विश्वास नहीं करते |

– काले रंग की आंखें

•काली आंखों वाले लोग रहस्यमय होते हैं और उन्हें पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है. उन्हे किसी भी चीज के होने से पहले ही पता लगने लगता है, वे भरोसे के काबिल होते हैं और राज़ को राज़ रखने में माहिर होते हैं. आप इनसे अपना कोई भी राज़ बतायेंगे तो यह किसी अन्य व्यक्ति को उसके बारे मे नही बताते | आप इनपे भरोसा कर सकते है |

– ग्रे रंग की आंखें

• जिन व्यक्ति की आंखें ग्रे रंग की होती हैं वह नारियल की तरह बाहर से कठोर मगर अंदर से नर्म स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा गंभीरता से लेते हैं।

इन्हें पता है कि कब और कैसे दूसरों से व्यवहार करना चाहिए, इन लोगो को अपना लक्ष्य पाने के लिए कठोर मेहनत करनी पढ़ती है। इन लोगो पर आप आसानी से विश्वास नहीं कर सकते,वहीं ग्रे रंग की आंखों वाले लोग खुशी के माहौल को अक्सर खराब कर देते हैं।

-हरे रंग की आंखें

•जिन लोगों की आंखों का रंग हरा होता है, उनका स्वभाव भूरे और नीले रंग की आंखों वाले व्यक्ति के समान होता है. ये लोग स्वभाव के बहुत मजबूत और केयरिंग होते हैं. इन लोगों को नई-नई चीजों के बारे में जानना बहुत पसंद होता है. दूसरे लोग इन लोगों के व्यक्तित्व से आकर्षित होते हैं, परंतु इनके अंदर जलन और ईर्ष्या का भाव होता है.

– नीले रंग की आंखें

•नीली आंख वाले लोगों की संख्या काफी कम होती है. ये लोग भी अपनी आंखों की वजह से दिखने में काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं,नीली आंख वाले लोगों का दिमाग काफी शांत और तेज होता है. ऐसी आंख वाले लोग रिश्तों का पूरी तरह से साथ निभाते हैं और दूसरों को दुख नहीं पहुंचाते. इसके अलावा नीली आंख वाले लोग काफी दयालु और गंभीर भी होते हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button