पेशावर में गैस पाइपलाइन धमाका: 8 की मौत, कई झुलसे, रेस्क्यू जारी

गैस पाइपलाइन में धमाके से मचा हड़कंप आग की चपेट में आया घर, कई लोग झुलसे रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन जारी, कारणों की जांच

Pakistan news: पाकिस्तान के पेशावर के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट में ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक फैक्ट्री के नजदीक गैस पाइपलाइन में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई।

 

विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

विस्फोट इतना तेज था कि तुरंत ही भीषण आग लग गई और आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई। आग की चपेट में एक घर भी आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू 1122 की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

 

Pakistan news: रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव

प्रशासन के मुताबिक, आग फैलने के दौरान चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि कुछ लोग झुलस भी गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

दम घुटने से हुईं मौतें, जांच जारी

Pakistan news: हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने की वजह से हुई हैं। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: वायरल वीडियो के बाद बदली तबस्सुम की जिंदगी, सुमित भाई ने दिलाई नौकरी

Related Articles

Back to top button