यूथ फॉर सेवा का वर्चुअल मैराथन का पद्मश्री कैलाश खेर ने किया शुभारंभ

नोएडा। कोरोना से पूरा विश्व परेशान है। इस बीच कई लोग बेघर हो गए और लाखों लोग गरीबी रेखा के अन्दर आ गए हैं। उन लोगों के बच्चों को स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाने के लिए एक नई तरह प्रयोग किया गया है, जिसके तहत वर्चुअल मैराथन की शुरुआत की गई है। यह आयोजन यूथ फॉर सेवा (वाईएफएस) की तरफ से की गई है। इसकी शुरुआत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पार्श्व गायक कैलाश ने शुक्रवार को किया।

कैलाश खेर ने ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, जिसमें जो लोग जहां भी वहां से, वह चाहे तो अकेले या फिर समूह में इस मैराथन में हिस्सा ले सकते हैं। हम भारतीय लोगों की यह खासियत है कि हम सर्वजन सुखाए सर्वजन हिताय की बात करते हैं। इसका यह मैराथन एक जीता जागता उदाहरण है। इस महामारी के समय में जब लोग परेशानी में जी रहे हैं, बेघर और गरीब बच्चो के लिए यह बहुत मददगार होगा। वाइएफएस के दिल्ली एनसीआर कॉर्डिनेटर अदीबा हूर ने बताया कि इस मैराथन में लोग 1,2,5,10 या 21 किलोमीटर दौड़ सकते हैं। उसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर डालना होगा। यह कार्यक्रम अगले माह 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र के फिट इण्डिया से प्रभावित है।

Related Articles

Back to top button