एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं उपाध्याय: आर के सिंह पटेल

चित्रकूट। पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उपाध्याय की 104वीं जयंती मनाई।

शुक्रवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने अपने आवास पर पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कहा कि पं उपाध्याय का लक्ष्य अंत्योदय, प्रण पथ अंत्योदय का मार्ग प्रसस्त करने वाला था। पं उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के विचारों से ओतप्रोत थे। पं उपाध्याय के विचार दर्शन सबके लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने समाज के अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए काम किया। उनके लक्ष्य को आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा कर रही है।

सांसद आरके पटेल ने कहा कि पं उपाध्याय की जयंती प्रदेश के एक लाख 63 हजार 505 बूथों पर मनाई जा रही है।

इस मौके पर भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सुनील सिंह पटेल, राजकुमार त्रिपाठी, आशीष रघुवंशी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि पं उपाध्याय देश के सबसे तेजस्वी तपस्वी चिन्तक रहे। उनके चिन्तन के मूल में लोक मंगल राष्ट्र कल्याण समाहित है। राष्ट्र को धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का सनातन पुंज बताते हुए राजनीति की नई व्याख्या की। इस मौके पर अर्पित जायसवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज कुशवाहा, संजय पाण्डेय, सचिन ठाकुर, मनोज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button