ओम प्रकाश धनकड़ बने हरियाणा बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनकड़ को बीजेपी ने हरियाणा का नया पार्टी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव की घोषणा आज की है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओम प्रकाश धनकड़ को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से संगठन में फेरबदल की यह जानकारी दी गई है।

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओपी धनकड़ को हरियाणा प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा के प्रमुख जाट नेताओं में से एक ओमप्रकाश धनकड़ ने राजनीति में अपना करियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था।

बता दें कि पिछले कई समय से हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ चल रही थी। ऐसे में आज बीजेपी ने अपना नया हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। धनकड़ का नाम फंटॉप नेताओं में से एक था जिनको बीजेपी हरियाणा का अध्यक्ष चुनना चाहती थी। उनके अलावा कृष्णपाल गुर्जर और महिपाल ढांडा का नाम भी इस पद के लिए सामने आ रहा था। लेकिन ओपी धनकड़ के नाम पर आखिरी मुहर लगी है। इनसे पहले हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला थे। लेकिन अब तत्काल प्रभाव से ओपी धनखड़ को हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है।

Related Articles

Back to top button