श्रमिक दिवस पर नोएडा में बड़ा हेल्थ मिशन, 201 जगहों पर फ्री इलाज

1 मई को नोएडा में 201 जगहों पर लगेगा फ्री हेल्थ कैंप 67 निजी और 134 सरकारी अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज DM ने श्रमिकों से परिवार सहित कैंप में पहुंचने की अपील की

Noida news: अगर आप या आपके परिवार में कोई श्रमिक है, तो 1 मई का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। नोएडा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर मुफ्त इलाज का मौका मिलने जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर में श्रमिक दिवस के मौके पर 1 मई को एक बड़ा मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप का मकसद साफ है, श्रमिकों को बिना किसी खर्च के बेहतर और आसान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस अभियान में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा भागीदारी देखने को मिल रही है।

सेवा भावना का बड़ा उदाहरण

शुरुआत में जहां 31 निजी अस्पतालों को शामिल करने की योजना थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 67 तक पहुंच गया है। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी, मैक्स, मेदांता, फोर्टिस, फेलिक्स और शारदा जैसे बड़े अस्पताल भी इस पहल से जुड़ गए हैं। इससे साफ है कि निजी अस्पताल भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आ रहे हैं और श्रमिकों को बेहतर इलाज देने में सहयोग कर रहे हैं।

Noida news: DM मेधा रूपम की खास अपील

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों से खास अपील करते हुए कहा कि 1 मई को जिले भर में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि 67 निजी अस्पतालों के साथ-साथ 134 सरकारी अस्पताल और हेल्थ वेलनेस सेंटर में भी निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने श्रमिकों से आग्रह किया कि वे खुद भी आएं और अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों को भी साथ लाकर इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।

201 जगहों पर मिलेगा मुफ्त इलाज

Noida news: इस मेगा हेल्थ कैंप के तहत पूरे जिले में कुल 201 स्थानों पर फ्री इलाज की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में कैंप लगाने का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर शिक्षा और फाइनेंस से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी, जिससे लोगों को अतिरिक्त लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button