नोएडा की 8000 फैक्ट्रियों के लिए बड़ी खबर: अब फैक्ट्री के गेट पर आएंगे डॉक्टर

अब इलाज के लिए नहीं काटने होंगे अस्पतालों के चक्कर, आपके घर और काम की जगह पर खुद चलकर आएगी 'आधुनिक बस' और डॉक्टर! ब्रेस्ट स्कैनिंग से लेकर मोतियाबिंद के ऑपरेशन तक, 22 बड़े प्राइवेट अस्पताल 1 मई को खोलेंगे तिजोरी; एक रुपया भी नहीं होगा खर्च। योगी सरकार का बड़ा विजन: सिर्फ काम नहीं, श्रमिकों की सेहत और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए भी गौतमबुद्धनगर में बना 'ब्लूप्रिंट'।

Noida news: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गौतमबुद्धनगर के लाखों मजदूरों की सेहत का ज़िम्मा अब अपने कंधों पर ले लिया है। जिले की जिलाधिकारी मेधा रूपम खुद मैदान में उतरीं और सूरजपुर के अंबेडकर भवन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। ये सिर्फ एक छोटा कैंप नहीं है, बल्कि उन 12 लाख हाथों को सलाम करने की कोशिश है जो दिन-रात फैक्ट्रियों में पसीना बहाकर देश का चक्का घुमाते हैं। खुद डीएम ने मजदूरों से बात की और साफ कहा कि अब इलाज के लिए आपको अस्पताल के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं, बल्कि बेहतरीन डॉक्टर और अस्पताल खुद आपके दरवाजे पर आएंगे।

मजदूरों के लिए ‘सुपरस्पेशलिटी’ मेला

इस बार कैंप में सिर्फ सर्दी-खांसी की दवाई नहीं बंट रही, बल्कि हाई-टेक मशीनें भी पहुंच गई हैं। महिला श्रमिकों के लिए ब्रेस्ट कैंसर की जांच (मैमोग्राफी) की सुविधा है, तो वहीं आंखों के मुफ्त ऑपरेशन और चश्मा बांटने का काम भी धड़ल्ले से चल रहा है। दांतों की बड़ी से बड़ी दिक्कत के लिए डेंटल चेयर और एक्स-रे जैसी आधुनिक सुविधाएं मोबाइल वैन के ज़रिए सीधे फैक्ट्रियों और रिहायशी इलाकों तक पहुंचाई जा रही हैं।

Noida news: 8000 फैक्ट्रियों के 12 लाख मजदूरों की ‘बल्ले-बल्ले’

प्रशासन का प्लान बड़ा तगड़ा है! जिले की 8000 से ज्यादा इंडस्ट्रीज में काम करने वाले करीब 12 लाख श्रमिकों को इस मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के घेरे में लाया जा रहा है। 70 से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल इस नेक काम में सरकारी अस्पतालों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। बड़ी बात ये है कि फैक्ट्रियों में बच्चों के लिए ‘क्रेच’ (देखभाल केंद्र) और छोटे क्लीनिक भी खोले जा रहे हैं, ताकि मजदूर बेफिक्र होकर काम कर सकें।

Noida news: 1 मई को मनेगा असली ‘मजदूर दिवस’

तैयारी बांध लीजिए! 1 मई को पूरे गौतमबुद्धनगर में एक बहुत बड़ा स्वास्थ्य महा-अभियान चलाया जाएगा। इस दिन जिले भर में 201 कैंप लगाए जाएंगे। जिले के 22 बड़े प्राइवेट अस्पताल उस दिन एक भी रुपया लिए बिना मजदूरों का बड़े से बड़ा इलाज और ऑपरेशन करेंगे। यानी इस बार मजदूर दिवस पर सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि बेहतर सेहत का ‘गारंटी कार्ड’ भी मिलेगा।

इन इलाकों में मची है धूम

Noida news: सूरजपुर से लेकर बरौला, सेक्टर-8 की झुग्गियों से लेकर कुलेसरा और भंगेल तक, जिले के 25 से ज्यादा इलाकों में कैंप लगाकर हजारों श्रमिकों की जांच की गई। आई-केयर की टीम चश्मा बांट रही है, तो शारदा और मानस जैसे अस्पताल आयुष्मान कार्ड और दंत चिकित्सा में मदद कर रहे हैं। डीएम मेधा रूपम ने अपील की है कि अपने साथ-साथ अपने बच्चों और बुजुर्गों को भी लाएं, क्योंकि ये मेला सिर्फ आपका नहीं, आपके पूरे परिवार की खुशहाली के लिए है।

 

यह भी पढ़ें: AAP में बड़ा सियासी धमाका! राघव चड्ढा समेत 3 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल

Related Articles

Back to top button