राघव की बगावत पर भड़के केजरीवाल और मान बोले: ‘BJP ने किया पंजाब से धोखा
AAP को बड़ा झटका, 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल Arvind Kejriwal ने BJP पर साधा निशाना, कहा- पंजाबियों से धोखा Bhagwant Mann बोले- संगठन बड़ा, व्यक्ति नहीं

Raghav chaddha: आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए आज का दिन काफी भारी रहा। पार्टी के 7 दिग्गज सांसदों ने झाड़ू का साथ छोड़ दिया है और कमल थामने का फैसला कर लिया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम राघव चड्ढा का है, जिन्हें कभी केजरीवाल का दायां हाथ माना जाता था। इन 7 सांसदों ने मिलकर राज्यसभा में अपनी पार्टी का BJP में विलय (Merge) कर दिया है। तकनीकी तौर पर, अगर दो-तिहाई सांसद एक साथ जाते हैं, तो उन पर दलबदल कानून का असर नहीं होता, और राघव ने यही दांव खेला है।
किसने क्या कहा?
1. अरविंद केजरीवाल: “ये पंजाब के साथ धोखा है”, केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए सीधे BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पंजाबियों के साथ सरासर ‘धक्का’ (ज्यादती) है। उनका मानना है कि ये पार्टी तोड़ने की साजिश है।
Raghav chaddha: 2. भगवंत मान: “बंदे से बड़ी पार्टी होती है”
पंजाब के सीएम थोड़े सख्त मूड में दिखे। उन्होंने साफ कह दिया कि: कोई भी इंसान संगठन से बड़ा नहीं होता। BJP जिस भी पार्टी से दोस्ती करती है, उसे ही चट कर जाती है। जनता मेरे साथ है, और BJP को पंजाब की तरक्की हजम नहीं हो रही।
Raghav chaddha: 3. राघव चड्ढा: “हमने संविधान के हिसाब से काम किया”
राघव का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने बकायदा राज्यसभा सभापति को दस्तावेज सौंप दिए हैं और अब वो आधिकारिक तौर पर BJP का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
इन चेहरों ने छोड़ा साथ:
ये वो 7 नाम हैं जिन्होंने AAP को ‘टा-टा’ कह दिया है: 1. राघव चड्ढा, 2.संदीप पाठक (पार्टी के बड़े रणनीतिकार), 3. अशोक मित्तल, 4. हरभजन सिंह (भज्जी पाजी भी अब पाले के उस पार हैं), 5. स्वाति मालीवाल (जिनका विवाद पहले ही चल रहा था), 6. विक्रमजीत सिंह साहनी, 7. राजेंद्र गुप्ता
सार
Raghav chaddha: सरल भाषा में कहें तो AAP के घर में बड़ी सेंध लग गई है। राघव, संदीप और अशोक मित्तल जैसे चेहरों ने BJP नेता नितिन नवीन से मिलकर भगवा चोला पहन लिया है। अब देखना ये है कि पंजाब की सियासत में इसका क्या असर होता है!
यह भी पढ़ें: AAP में बड़ा सियासी धमाका! राघव चड्ढा समेत 3 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल



