मुंबई में आज 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आएगा निसर्ग तूफान, मुंबई के इतिहास में पहली बार

पूरे भारत में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है इस बीच महाराष्ट्र पर एक और मुसीबत आ पहुंची है। निसर्ग तूफान महाराष्ट्र में आज दोपहर या शाम तक पहुंच सकता है। कहां जा रहा है कि यह तूफान जब आएगा तो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगेगी। ऐसा पहली बार मुंबई के इतिहास में हो रहा है कि तूफान और भारी बारिश से इतनी हलचल मचने वाली है। यह तो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मुंबई को कितनी हानि पहुंचाएगी इसका अंदाजा इसकी रफ्तार से किया जा सकता है। हालांकि एनडीआरएफ की टीम मुंबई में तैनात है।

आज महाराष्ट्र के मुंबई, पालघर, थाने और अलीबाग में इस बड़े तूफान का असर देखने को मिलेगा। निसर्ग तूफान की वजह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 2 दिन तक लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मना किया है। इसी के साथ मुंबई में 17 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। खबर है कि यह चक्रवात तूफान रायगढ़ के अलीबाग में लैंडफॉल कर सकता है। इसी के साथ आज मुंबई पालघर ठाणे और रायगढ़ जिले में भारी बारिश आ सकती है। मुंबई रायगढ़ पालघर और थाने में तूफानी हवाओं की स्पीड 120 प्रति किलोमीटर घंटे के हिसाब से चल सकती हैं।

इसी के साथ अनुमान लगाया गया है कि इतनी तेज तूफान के आने से समंदर की लहर अगर एक से 2 मीटर की हुई तो मुंबई ठाणे पालघर और रायगढ़ के जो निचले इलाके हैं वहां पानी भर सकता है। हालांकि इसको लेकर पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इसी के साथ लोगों को भी उन इलाकों से बाहर निकाला जा रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र के दक्षिणी तट से देखें तो सिंधुदुर्ग रत्नागिरी रायगढ़ मुंबई पालगढ़ से होते हुए दमन और गुजरात में नवसारी तक इस तूफान का भयंकर असर हो सकता है। इसी के साथ एनडीआरएफ की टीम में भी इन इलाकों में तैनात की गई हैं। तूफान से होने वाली घटनाओं में एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य का काम करेगी। इसी के साथ सभी कोस्ट गार्ड के जवानों ने समंदर में उतरने वालों को अलर्ट करना भी शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button