युगांडा में नव वर्ष के जश्न के दौरान भगदड़, नौ लोगों की मौत

जश्न समाप्त होने के बाद भगदड़ मच गई, जिससे पांच लोगों की तत्काल मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।


कंपाला(हि.स.)।
अफ्रीकी देश युगांडा के कंपाला में फ्रीडम सिटी शॉपिंग मॉल में नव वर्ष के जश्न के दौरान मची भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपाला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जश्न समाप्त होने के बाद भगदड़ मच गई, जिससे पांच लोगों की तत्काल मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
युगांडा पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कटवे टेरिटोरियल पुलिस फ्रीडम सिटी मॉल नामासुबा में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुई घटना की जांच कर रही है। इसके परिणामस्वरूप कई किशोरों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई। युगांडा पुलिस बल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि शवों को सिटी मुर्दाघर मुलागो में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button