NHRC ने रेलवे को भेजा नोटिस: सिर्फ ‘हलाल मीट’ परोसे जाने की शिकायत पर जवाब तलब

रेलवे में सिर्फ हलाल मीट परोसे जाने की शिकायत पर NHRC की सख्ती रेलवे बोर्ड चेयरमैन को नोटिस, दो हफ्ते में मांगी गई ATR IRCTC के हलाल सर्टिफिकेशन को लेकर बहस फिर तेज हुई

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भारतीय रेलवे में केवल हलाल मीट परोसे जाने से जुड़ी शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को नोटिस जारी किया है। आयोग ने रेलवे से दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) जमा करने को कहा है।

 

शिकायत क्या थी?

NHRC को एक व्यक्ति ने शिकायत भेजकर बताया कि रेलवे की खानपान व्यवस्था में सिर्फ हलाल तरीके से तैयार किया गया मीट ही परोसा जाता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे हिंदू, सिख और अनुसूचित जाति के लोगों के मानवाधिकार प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हलाल मीट को प्राथमिकता मिलने से इन समुदायों से जुड़े मीट कारोबारियों को रेलवे में फूड सप्लाई और व्यापार का समान अवसर नहीं मिल पाता।

 

NHRC ने मांगा जवाब

मामले की गंभीरता देखते हुए NHRC ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि रेलवे इस मुद्दे पर क्या कदम उठा रहा है। आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि दो सप्ताह के भीतर पूरी ATR जमा की जाए। हलाल मीट को लेकर रेलवे में समय-समय पर बहस और शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि, IRCTC पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि रेलवे में हलाल सर्टिफिकेशन को अनिवार्य नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button