लॉक डाउन से इंसान ही नहीं जानवर भी है भूखे, पुणे के एक एनजीओ ने जानवरों को खाना पहुंचाने का काम किया शुरू

देशभर में कोरोनावायरस के मद्देनजर लॉक डाउन किया गया है। यह लॉक डाउन 21 दिनों तक किया गया है। वही इस लॉक डाउन के हो जाने से देश के कई ऐसे लोग हैं जो भूखे ही सो रहे हैं। इन लोगों के लिए प्रदेश की सरकारें खाने का इंतजाम भी कर रही हैं। ऐसे में लोग तो भूखे सो रहे हैं लेकिन उनके साथ साथ जानवर भी भूख से परेशान है। जानवर भी खाने की तलाश में इधर-उधर घूम रहे हैं। इंसानों को तो खाना नसीब हो चुका है लेकिन यह जानवर अब भी भटक रहे हैं। इन जानवरों को पुणे के एक एनजीओ ने खाना खिलाया है।

दरअसल लॉकडाउन के वक़्त इंसान ही नहीं जानवर भी भूख से परेशान हैं ऐसे में पुणे में एक NGO कर्मा शहर में आवारा जानवरों को खाना पहुंचाने का काम कर रहा है। इसके लिए वो जानवरों को खाना खिलाने वाले लोगों की मदद ले रहे हैं और उनकी मदद से पूरे पुणे शहर को कवर करने की कोशिश कर रहे हैं।

न्यूज़ नशा देश की लोगों से अपील करता है कि लॉक डाउन के समय अपने-अपने घरों में ही रहे। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए आपका यह कदम बहुत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button