चीन के ‘मौत’ वाले वायरस से सावधान ! फिर से चीन में जन्मा एक नया वायरस

कोरोना वायरस के दुनियाभर में आतंक मचाने के बाद अब चीन में एक नया वायरस फैल रहा है। कैसा है ये वायरस, कहा से आया ये वायरस। कैसे मालूम चलता है इस वायरस के बारे में। ऐसे तमाम सवाल अब तक आपके मन में आ चुके होंगे। तो चलिए एक-एक कर के आपको इस वायरस के बारे में बताते है। सबसे पहले आप को बता दें की चीन में जो वायरस इन दिनों आतंक मचा रहा है उस वायरस का नाम हुईयांगशान बनयांगवायरस है।

दरअसल ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक पूर्वी चीन के जियांगशू और अनहुई प्रांत में दर्जनों लोग बीमार हो रहे है। बताया जा रहा है की ये वायरस एक कीड़े के काटने से फैल रहा है। जिसकी वजह से चीन में अब तक 7 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि बताया जा रहा है की 60 लोग बीमार हैं। बताया जा रहा है आम भाषा में इस वायरस को SFTS वायरस भी कह सकते हैं।

SFTS वायरस के लक्षण

कीड़े के काटने के बाद वायरस इंसानों के शरीर को संक्रमित करता है

पीड़ित शख्स को बुखार और खांसी आती है

मरीज के शरीर से ल्यूकोसाइट यानी ब्लड प्लेटलेट्स कम होने लगते है

यह वायरस इंसानों के शरीर में टिक नाम के कीड़े के काटने की वजह से जाता है। एक बार अगर इससे इंसान संक्रमित होता है तो उससे दूसरा इंसान भी बीमार पड़ सकता है।
यह एक मरीज के म्यूकस या खून के जरिए दूसरे स्वस्थ इंसान तक फैल सकता है।

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि टिक के काटने की वजह से इस खतरनाक वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता दिखा रहा है। हालांकि, अभी इसकी वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस टिक के काटने से बचने का प्रयास करना है। ये वायरस चीन के अलावा, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ताइवान में भी खोजा जा चुका है। इस वायरस का फैटिलिटी रेट 12 फीसदी है। कुछ जगहों पर ये बढ़कर 30 फीसदी तक हो चुका है।

Related Articles

Back to top button