नेपाल की संसद में पेश हुआ विवादित नक्शा, जिसमें भारत के तीन हिस्से हैं शामिल

नेपाल और भारत में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। नेपाल में एक बार फिर अपनी इस जिद पर अड़ गया है जिसमें नेपाल बार-बार भारत के हिस्से को अपना बता रहा है। अब इसके संबंध में नेपाल ने इसका संशोधन बिल अपनी संसद में भी पेश किया है। जिसके बाद अब विवाद और बढ़ गया है। नेपाल कि कानून मंत्री शिवमाया तुंबाहंफे ने यह बिल संसद में पेश किया है। नेपाल के नए नक्शे में भारत के हिस्से का कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपना बताया गया है। हालांकि नेपाल इससे पहले भी सांसद में बिल पेश करना चाह रहा था लेकिन वह बिल पेश नहीं किया गया था।

बरसों से नेपाल भारत का मित्र रहा है लेकिन अब नेपाल भारत के हिस्से को अपना बताकर इस दोस्ती के खिलाफ जा रहा है। नेपाल की कांग्रेस नेपाल के नक्शे को अपडेट करने के लिए संसद में संविधान संशोधन का समर्थन कर रही है। नेपाल इन तीनों जगहों पर हुई अपना करने पर तुला है। नेपाल का नक्शा बदलने को लेकर यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इससे पहले नेपाल के नक्शे में यह जगह नहीं थी जिसे वह अब अपना बता रहा है।

हालांकि भारत सरकार ने भी नेपाल को पहले ही चेतावनी दी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि नेपाल को भारत की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। भारत ने एक दोस्त की तरह नेपाल को समझाया था बावजूद इसके नेपाल का यह कदम भारत के खिलाफ जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था कि हम नेपाल सरकार से अपील करते हैं कि वो ऐसे बनावटी कार्टोग्राफिक प्रकाशित करने से बचे। साथ ही भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करे।

Related Articles

Back to top button