यू पी के अंबेडकर नगर में गिरफ्तार हुआ देवी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला

नवरात्र के सप्ताह में भारत 9 दिन तक 9 देवियों की पूजा करता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक व्यक्ति को पूज्य देवी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। अम्बेडकरनगर के नवनीत कुमार को सोशल मीडिया पर देवी दुर्गा को अभद्र नाम देने और उनपर टिप्पणी करने को लेकर शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया गया।

अम्बेडकरनगर के नवनीत कुमार ने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में दुर्गा और महिषासुर को लेकर टिप्पणी की। इसके तर्क देने के लिए उन्होंने दुर्गा पूजा के लिए बंगाल में दुर्गा की मूर्ती बनाने के लिए वैश्या के घरों की मिटटी लाने की ज़रूरी प्रथा का सहारा लिया। इसके साथ ही उन्होंने राक्षस महिषासुर को बंगाल के सावताल या संथाल परगना में आदिवासियों का बलशाली राज्य बताया। इसके साथ ही नवनीत ने देवी दुर्गा को विदेशी ब्राह्मण आक्रमणकारियों की सहायिका बताया।

ऐसे ‘विकृत मानसिकता’ वाले लोग दंगो के ज़िम्मेदार

गौरतलब है कि उनके इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर कई लोगों ने उत्तर प्रदेश की पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की। एक ट्विटर यूज़र ने नवनीत को ‘विकृत मानसिकता’ वाला बताया। इसके साथ उन्होंने ऐसे लोगों को ही दंगों का ज़िम्मेदार बताया। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की। इसके बाद नवरात्र के सातवे दिन नवनीत को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि नवनीत कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से ताल्लुक़ रखते हैं।

अखिलेश तिवारी की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button