NATO के न्यूक्लियर बेस पर ईरान का हमला! मिडिल ईस्ट की जंग खतरनाक मोड़ पर
तुर्की में NATO के इंसिरलिक एयर बेस पर हमले की खबर से बढ़ा वैश्विक तनाव रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बेस पर अमेरिका के करीब 50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान ईरान-अमेरिका-इजरायल टकराव के बीच मिडिल ईस्ट की जंग और खतरनाक मोड़ पर

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। कई जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए हैं। इसी बीच खबर है कि ईरान ने तुर्की में NATO के एक अहम एयरबेस को भी टारगेट किया है। इस बेस को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि यहां परमाणु हथियार मौजूद होने की आशंका जताई जाती रही है, जिससे हालात और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।
50 परमाणु बम होने का अनुमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने तुर्की के इंसिरलिक एयर बेस पर हमला करने की कोशिश की। हमले के बाद इलाके में धमाकों और सायरन की आवाजें सुनाई दीं। हालांकि शुरुआती जानकारी में कहा जा रहा है कि हमले को इंटरसेप्ट कर लिया गया। माना जाता है कि इस NATO बेस पर अमेरिका के करीब 50 परमाणु बम रखे हुए हैं, जो NATO के परमाणु साझा कार्यक्रम के तहत यहां स्टोर किए गए हैं। यही वजह है कि इस ठिकाने को निशाना बनाए जाने की खबर ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।
जंग और ज्यादा भीषण हुई
इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट का तनाव और बढ़ गया है। ईरान लगातार खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी और पश्चिमी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इराक में फ्रांस के सैन्य बेस पर भी हमले की खबर सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका और इजरायल भी ईरान के खिलाफ लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। तेहरान पर एयर स्ट्राइक जारी हैं, जबकि लेबनान में भी इजरायल की बमबारी लगातार जारी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह संघर्ष और बड़े युद्ध में बदल सकता है।



