मुजफ्फरनगर में 16 लोगों पर लॉकडाउन नियम तोड़ने पर हुए मुकदमा दर्ज, 250 वाहनों का किया गया चालान

दुनिया में अपना खौफ बरपा रहे कोरोना वॉयरस पर काबू पाने के लिए पुरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा की द्रष्टि से 21 दिनों का लॉक डाउन किया है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर का पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सड़को पर उतर कर इसका पालन कराने की कोशिस में जुटा है। लेकिन जनता है की मानने को ही तैयार नहीं है। लॉक डाउन के बाद भी लोग घरो से बाहर निकल रहे है। जिसके चलते लॉक डाउन के दौरान अब पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ रही है। लॉक डाउन का नियम तोड़ने वालो के खिलाफ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 16 लोगो पर 188 की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

250 वाहनों का चालान कर 50 हज़ार रुपयों का सम्वंत शुल्क भी वसूला गया है। साथ ही 27 वाहनों को सीज़ कर दर्जनों लोगो को धारा 151 में गिरफ़्तार भी किया गया है। आपको बता दे की जहां इस वॉयरस से देशभर में कई मौते हो चुकी है, तो वही सैकड़ो लोग इस वॉयरस से ग्रस्त भी है। धीरे धीरे जैसे कोरोना वॉयरस हिंदुस्तान में भी अपने पैर पसार रहा है,तो वही शासन प्रशासन भी एड़ी तक ज़ोर लगाकर जनता को इस वॉयरस से निजाद दिलाने में दिन रात जुटे है।

बात अगर मुज़फ्फरनगर जनपद की करे तो यहाँ अभी तक कोई भी कोरोना वॉयरस का पोजेटिव केस नहीं मिला है। लेकिन अपने काम को जिम्मेदारी से निभाते हुए मुज़फ्फरनगर का जिला प्रशासन आम जनता को रोजमर्रा में उपयोग होने वाली सभी चीजों को घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। बावजूद इसके यहाँ की जनता बार बार लॉक डाउन को तोड़ने का काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button