चंद्रयान 2 के साथ कांवड़ियों की सेवा कर रहा है एक मुस्लिम!

काशी की गंगा जमुनी तहजीब समय समय पर देखने को मिलती है | इसी कड़ी में वाराणसी के सड़क किनारे “साजिद इकबाल” कावरियों के लिए कैम्प लगा कर बाबा विश्वनाथ के लिए पैदल चल कर आने वाले कावरियों के लिए अपने हेयर एंड ब्यूटी का फ्री कैम्प लगा कर उनके फुट मसाज और हेड मसाज कर शिव की भक्ति में रमे हुए है।
दरसअल पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के रहने वाले साजिद इकबाल यहां बीते दो सालों से अपने टीम के साथ कावरियों की सेवा कर रहे है |

केसरिया रंग के टी शर्ट और चंदन टीका के साथ इस कैम्प का आयोजन करते है। साजिद ने बताया कि वो बहुत पहले बोल बम में अपने मित्र के साथ एक बार गए थे तब से उन्हें काँवरिया भाइयों की सेवा करने का मन किया। लेकिन वही इस कैम्प में साजिद की टीम ने  ISRO के चन्द्रयान – 2 के सफल परीक्षण के बाद रवाना होने के बाद तिरंगे झण्डे और तमाम स्लोगन भी कावरियों के हेयर कटिंग और चेहरे पर बनाया। कैम्प के सदस्य अविनाश शर्मा ने बताया कि आज भारत मे नई उपलब्धि मिलने के बाद लोग खुद यहां आकर चन्द्रयान – 2 की आकृति बनाने की मांग कर रहे है।

 

Related Articles

Back to top button