मुंबई : मराठा आरक्षण को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री के घर के सामने प्रदर्शन 15 को

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्रपति संभाजी राजे भोसले ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए 15 अक्टूबर को लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण के घर के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। संभाजी ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए वे हर स्तर पर आंदोलन करते रहेंगे और आरक्षण हासिल करके ही रहेंगे।
भोसले शुक्रवार को उस्मानाबाद जिले में मराठा समाज के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस अवसर पर सांसद ओमराजे निंबालकर भी उपस्थित थे।
संभाजी ने कहा कि 1902 में तत्कालीन शाहू महाराज ने आरक्षण दिया था। उस आरक्षण में मराठा समाज को शामिल किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार की मानसिकता मराठा समाज को आरक्षण देने की नहीं दिखती है। राज्य सरकार द्वारा आरक्षण को लेकर की जा रही हीलाहवाली की वजह से मराठा समाज को न्याय नहीं मिल रहा है। इसी वजह से 15 अक्टूबर को मंत्री अशोक चव्हाण के घर के सामने मराठा समाज की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। संभाजी ने कहा कि वह मराठा समाज की लड़ाई महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button